Patna

टिकटों की मारामारी शुरू:दीपावली और छठ पर दिल्ली से आने वाली ट्रेनों की सीटें फुल

पटना,दीपावली और छठ पूजा के दौरान दिल्ली से बिहार आने वाली रेगुलर ट्रेनों में अभी से टिकटों की जबर्दस्त मारामारी शुरू हो गई है। आलम यह है कि 1 से 8 नवंबर के बीच किसी भी प्रमुख ट्रेन में कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तेजस राजधानी और संपूर्ण क्रांति की क्लोन ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें 1 से 15 नवंबर तक दिल्ली-पटना के बीच और 16 से 25 नवंबर तक पटना-दिल्ली के बीच चलेंगी। तेजस राजधानी की क्लोन में सभी कोच एसी, जबकि संपूर्ण क्रांति के क्लोन में स्लीपर और एसी दोनों रहेंगे। इनके अलावा 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच दिल्ली और बिहार के बीच रोज करीब 50 ट्रेनें चलाई जाएंगी। साथ ही 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक दिल्ली समेत देश के अन्य बड़े शहरों से बिहार के लिए विशेष ट्रेनें करीब 400 फेरे लगाएंगी।

 

इन ट्रेनों में नहीं मिल रहा कंफर्म टिकट

 

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12394) : इकॉनोमी क्लास में 1 से 4 नवंबर तक नो रूम है। स्लीपर और थर्ड एसी में 1 से 8 नवंबर के बीच वेटिंग है। एसी वन में 4 नवंबर को नो रूम है। इसके अलावा सभी क्लास में वेटिंग है।

 

तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12310) : एसी थ्री टायर में 1 से 4 नवंबर तक वेटिंग है। वेटिंग 255 तक चली गई है। फर्स्ट एसी में 1 से 3 नवंबर तक वेटिंग है। 4 नवंबर को नोरूम है। सेकंड और थर्ड एसी में टिकट उपलब्ध नहीं हैं। रिग्रेट या भारी वेटिंग लिस्ट है।

 

बिक्रमशिला एक्सप्रेस (12368) : स्लीपर और एसी कोचों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। 1 से 6 नवंबर के दौरान स्लीपर में तत्काल श्रेणी ही आखिरी विकल्प है।

 

श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392) : सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता शून्य है। 100 से अधिक वेटिंग चल रही है।

 

मगध एक्सप्रेस (20802) : स्लीपर और थर्ड एसी में नो रूम है। सीट मिलने की संभावना अत्यंत कम है।

 

क्लोन ट्रेन का किराया फर्स्ट एसी : 5300-5900 रुपए

थर्ड एसी : 2300-2700

सेकंड एसी : 3300-3800

 

1 से 30 नवंबर तक ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

 

चंडीगढ़-पटना : गुरुवार, पटना-चंडीगढ़ : शुक्रवार, फिरोजपुर कैंट-पटना : मंगलवार, पटना-फिरोजपुर कैंट : बुधवार, आनंद विहार–पाटलिपुत्र : प्रतिदिन, आनंद विहार-जोगबनी : शनिवार, जोगबनी-आनंद विहार : रविवार, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर : मंगलवार, शुक्रवार, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार : बुधवार, शनिवार, दिल्ली-सीतामढ़ी : गुरुवार, सीतामढ़ी-दिल्ली : शनिवार, आनंद विहार-लौकहा बाजार : प्रतिदिन, लौकहा बाजार-आनंद विहार : प्रतिदिन, ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर : रविवार, मुजफ्फरपुर-ऋषिकेश : सोमवार।

 

दीपावली और छठ पूजा के दौरान दिल्ली से बिहार आने वाली रेगुलर ट्रेनों में अभी से टिकटों की जबरदस्त मारामारी शुरू हो गई है। आलम यह है कि 1 से 8 नवंबर के बीच किसी भी प्रमुख ट्रेन में कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है। इस भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने तेजस राजधानी और संपूर्ण क्रांति की क्लोन ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये स्पेशल ट्रेनें 1 से 15 नवंबर तक दिल्ली-पटना के बीच और 16 से 25 नवंबर तक पटना-दिल्ली के बीच चलेंगी। तेजस राजधानी की क्लोन में सभी कोच एसी, जबकि संपूर्ण क्रांति के क्लोन में स्लीपर और एसी दोनों रहेंगे। इनके अलावा 20 अक्टूबर से 30 नवंबर के बीच दिल्ली और बिहार के बीच रोज करीब 50 ट्रेनें चलाई जाएंगी। साथ ही 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक दिल्ली समेत देश के अन्य बड़े शहरों से बिहार के लिए विशेष ट्रेनें करीब 400 फेरे लगाएंगी।

 

इन ट्रेनों में नहीं मिल रहा कन्फर्म टिकट

 

संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस (12394) : इकोनॉमी क्लास में 1 से 4 नवंबर तक नो रूम है। स्लीपर और थर्ड एसी में 1 से 8 नवंबर के बीच वेटिंग है। एसी वन में 4 नवंबर को नो रूम है। इसके अलावा सभी क्लास में वेटिंग है।

तेजस राजधानी एक्सप्रेस (12310) : एसी थ्री टियर में 1 से 4 नवंबर तक वेटिंग है। वेटिंग 255 तक चली गई है। फर्स्ट एसी में 1 से 3 नवंबर तक वेटिंग है। 4 नवंबर को नो रूम है। सेकंड और थर्ड एसी में टिकट उपलब्ध नहीं हैं। रिग्रेट या भारी वेटिंग लिस्ट है।

विक्रमशिला एक्सप्रेस (12368) : स्लीपर और एसी कोचों में लंबी वेटिंग लिस्ट चल रही है। 1 से 6 नवंबर के दौरान स्लीपर में तत्काल श्रेणी ही आखिरी विकल्प है।

श्रमजीवी एक्सप्रेस (12392) : सभी श्रेणियों में सीट की उपलब्धता शून्य है। 100 से अधिक वेटिंग चल रही है।

मगध एक्सप्रेस (20802) : स्लीपर और थर्ड एसी में नो रूम है। सीट मिलने की संभावना अत्यंत कम है।

क्लोन ट्रेन का किराया फर्स्ट एसी : 5300-5900 रुपये {थर्ड एसी : 2300-2700 {सेकंड एसी : 3300-3800

1 से 30 नवंबर तक ये स्पेशल ट्रेनें चलेंगी

 

चंडीगढ़-पटना : गुरुवार, पटना-चंडीगढ़ : शुक्रवार, फिरोजपुर कैंट-पटना : मंगलवार, पटना-फिरोजपुर कैंट : बुधवार, आनंद विहार–पाटलिपुत्र : प्रतिदिन, आनंद विहार-जोगबनी : शनिवार, जोगबनी-आनंद विहार : रविवार, आनंद विहार-मुजफ्फरपुर : मंगलवार, शुक्रवार, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार : बुधवार, शनिवार, दिल्ली-सीतामढ़ी : गुरुवार, सीतामढ़ी-दिल्ली : शनिवार, आनंद विहार-लौकहा बाजार : प्रतिदिन, लौकहा बाजार-आनंद विहार : प्रतिदिन, ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर : रविवार, मुजफ्फरपुर-ऋषिकेश : सोमवार।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *