Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में महिला से चेन छीन रहे बदमाशों को लोगों ने पकड़ा,पिटाई के बाद पुलिस को सौपा

दलसिंहसराय,शहर के सरदारगंज चौक के पास शनिवार को महिला से चेन छीनने का प्रयास कर रहे दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिय. इसके बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी.घटना की सूचना मिलने पर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को पकड़ थाना ले गई.पकड़े गए आरोपितों की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के नरहन बस स्टैंड वार्ड संख्या 14 निवासी स्व अर्जुन महतो के पुत्र शिव कुमार तथा मोहनपुर, वार्ड नंबर 13 निवासी विमल पोद्दार का पुत्र अनीश कुमार के रूप में बताई गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बताया जाता है कि महिला वहाँ इलाके से गुजर रही थी. इसी दौरान दोनों आरोपितों ने उसके गले से चेन छीनने का प्रयास किया.महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जुट गए.लोगों ने भाग रहे दोनों आरोपितों को खदेड़कर पकड़ लिया.

इसके बाद आक्रोशित लोगों ने दोनों की जमकर पिटाई कर दी.

घटना की जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले गई.

 

 

पुलिस के अनुसार,मामले की जांच की जा रही है.महिला के बयान,घटनास्थल से मिले साक्ष्य और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.बताते चले की आये दिन थाना क्षेत्र में चेन छिंतई की घटना होती रहती है जिस कारण लोगों में भय का माहौल बना हुआ है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *