Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:बाजार समिति के पास एसएच-88 पर चला बुलडोजर,दर्जनों अस्थाई दुकानें ध्वस्त

दलसिंहसराय.शहर के सब्जी मंडी बाजार समिति के पास एसएच-88 सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमण कर बनाई गई स्थायी और अस्थायी दर्जनों दुकानों पर शनिवार को प्रशासन का बुलडोजर चला.बुलडोजर से दुकानों को तोड़कर सड़क किनारे की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया.अभियान से पहले लाउडस्पीकर से लगातार उद्घोषणा कर अतिक्रमणकारियों को दुकानें हटाने की सूचना दी गई थी.अवर निर्वाचन पदाधिकारी रवि रंजन कुमार,सीओ मो.जमशेद आलम,बीडीओ राजीव, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अभिसार कुमार सहित भारी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई.एसएच-88 के दोनों किनारों पर सड़क एवं बाजार समिति की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को चिह्नित कर कार्रवाई शुरू की.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

कार्रवाई के दौरान कुछ दुकानों के आगे बने शेड, बांस-बल्ला और अन्य अस्थायी संरचनाओं को भी हटाया गया.लोगों को सरकारी जमीन एवं सड़क की सीमा में किसी प्रकार का निर्माण या दुकान नहीं लगाने की हिदायत दी गई.अभियान को लेकर मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही.अतिक्रमण हटाने के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों की तैनाती की गई थी.

 

 

 

प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में कार्रवाई होने के कारण अभियान शांतिपूर्ण तरीके से चलता रहा.किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल पूरे अभियान के दौरान मौके पर मौजूद रहा.प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा सड़क एवं बाजार समिति की जमीन पर दुकान लगाने या किसी प्रकार का निर्माण करने वालों पर नजर रखने की बात कही है.प्रत्येक 15 दिन पर अभियान चलाने एवं लगातार निगरानी रखने का निर्देश दिया गया.वही कई दुकानदारों ने इसका विरोध करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने से 1 घंटा पहले सुचना दिया गया था.जिस कारण लाखों कि छर्ति हुई है इसका हर्जाना कौन भरेगा. प्रशासन पहले क्यों नहीं सुचना दी.

 

 

हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में कार्रवाई

 

आदेश के अनुसार बाजार समिति की भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई उच्च न्यायालय, पटना में दायर सीडब्ल्यूजेसी संख्या 1798/2025, अनिल राय बनाम बिहार राज्य एवं अन्य मामले में पारित न्यायादेश के अनुपालन के तहत की जा रही है.आदेश के तहत अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारियों की टीम गठित की गई थी.जिसमें रवि रंजन कुमार,मनीष कुमार,अभिसार कुमार सहित अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई थी.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *