रालोमो की जिला स्तरीय बैठक में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान पर दिया गया जोर
दलसिंहसराय प्रखंड के रामपुर जलालपुर स्थित बीएड कॉलेज के सभागार में शनिवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) की समस्तीपुर जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई.बैठक में जिले के विभिन्न प्रखंडों के पार्टी अध्यक्षों ने भाग लिया.अध्यक्षता रालोमो के जिलाध्यक्ष निशांत कुशवाहा ने किया.
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं व्यापक बनाने, पार्टी के विस्तार तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.इस दौरान प्रखंड स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को सक्रिय करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया.मुख्य वक्ता रालोमो के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत पंकज ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनी एनडीए सरकार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा एक महत्वपूर्ण घटक दल है.
उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में संगठन ने अपनी मजबूती साबित की है.अब पार्टी को प्रदेश स्तर पर और अधिक विस्तार देने की आवश्यकता है.उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर उन्हें संगठन से जोड़ने तथा प्राथमिक सदस्य बनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जानी चाहिए.
बैठक के दौरान उपस्थित सभी प्रखंड अध्यक्षों को अंगवस्त्र एवं पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया गया.कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन धनेश्वर सिंह ने किया.बैठक में मुख्य रूप से कमलेश कुशवाहा,विनोद प्रसाद सिंह,अशोक कुमार सिंह,उदय कुमार, डॉ राजकुमार सिंह,भोला प्रसाद सिंह,किशन देव राय,कुमारी काजल,अमरेंद्र ठाकुर,वैद्यनाथ राम,श्याम सुंदर महतो,बच्चा बाबू कुमार,राम सागर सिंह,अनिमेश कुमार सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
