Dalsinghsarai

आर.बी.कॉलेज में एसएफआई की 21 सदस्यीय कॉलेज इकाई का गठन,कुंदन अध्यक्ष व मोनू बने सचिव

दलसिंहसराय, छात्र फेडरेशन आर.बी. कॉलेज इकाई का गठन किया गया.कार्यक्रम कॉलेज कैंपस में एसएफआई की राज्य अध्यक्ष कांति कुमारी के पर्यवेक्षण एवं कुंदन कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ.इकाई गठन से पूर्व कॉलेज परिसर में एक सभा का आयोजन किया गया.राज्य अध्यक्ष कांति कुमारी ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा करते हुए कहा कि एन ई पी 2020 के माध्यम से शिक्षा को किस दिशा में ले जाया जा रहा है और शिक्षा के बढ़ते व्यवसायीकरण के खिलाफ छात्रों को संगठित होकर संघर्ष करना होगा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने इन सवालों को लेकर संगठन के माध्यम से आंदोलन चलाने की बात कही.वही कॉलेज इकाई की 21 सदस्यीय कमिटी का गठन किया गया.सर्वसम्मति से अध्यक्ष कुंदन कुमार, सचिव मोनू कुमार, उपाध्यक्ष कृष्ण कन्हैया एवं दीपक कुमार, संयुक्त सचिव अस्मिता कुमारी एवं आलोक कुमार तथा कोषाध्यक्ष राहुल कुमार को चुना गया.

 

 

नई कमिटी में सदस्य के रूप में ऋषिकेश कुमार,अंकेश कुमार, नीतीश कुमार,धनंजय कुमार,आदित्य कुमार, रूपा कुमारी, रोहित कुमार, रौशन कुमार, विपुल कुमार, आशीष कुमार, माधव कुमार, कन्हैया कुमार, राजकुमार, कुमार गौरव, सचिन कुमार एवं सुभाष कुमार को शामिल किया गया.वक्ताओं ने आर.बी. कॉलेज में छात्रों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को विस्तार से रखा.नई कमिटी ने कहा कि कॉलेज की छात्र समस्याओं को लेकर जल्द ही महाविद्यालय के प्रधानाचार्य से मुलाकात कर समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाई जाएगी.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *