Dalsinghsarai

उजियारपुर मंदिर से चांदी की लक्ष्मी-गणेश मूर्ति और ₹1100 चोरी

Dalsinghsarai : उजियारपुर स्टेशन रोड बाजार स्थित हनुमान मंदिर से चांदी से बनी लक्ष्मी और गणेश की मूर्तियां तथा चढ़ावे के 1100 रुपये चोरी होने का मामला सामने आया है. मंदिर के पुजारी वारिसनगर थाना क्षेत्र के लखनपट्टी गांव निवासी उमाशंकर दास उर्फ लालबाबा ने इस संबंध में पुलिस को आवेदन देकर तीन लोगों पर चोरी का संदेह जताया है. पुजारी ने एक युवक पर धमकी देने का भी आरोप लगाया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुजारी नित्यकर्म के लिए बाहर निकले, लौटे तो मूर्तियां गायब

पुजारी ने अपने आवेदन में बताया है कि शनिवार 19 सितंबर की सुबह करीब सात बजे वह नित्यकर्म के लिए मंदिर के अंदर से बाहर निकले थे. उनके अनुसार, इसी दौरान मंदिर परिसर में पहले से बैठे उजियारपुर गांव निवासी रामसिंगार महतो के पुत्र संजीव कुमार, सुरेंद्र महतो के पुत्र पंकज कुमार और एक अन्य साथी पर उन्हें संदेह है.

 

पुजारी के मुताबिक, नित्यकर्म से लौटकर मंदिर में प्रवेश करने पर चांदी से बनी भगवान गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियां तथा हनुमान जी की मूर्ति के आगे रखा चढ़ावे का 1100 रुपये गायब मिला.उन्होंने आवेदन में बताया है कि दोनों चांदी की मूर्तियों का वजन करीब 30 भरी बताया गया है.

 

चोरी पूछने पर गाली-गलौज का आरोप

पुजारी ने बताया कि मूर्तियां और रुपये गायब मिलने के बाद उन्हें मंदिर परिसर में पहले से बैठे तीनों लोगों पर संदेह हुआ. जब उन्होंने उनसे चोरी के संबंध में पूछताछ करने की कोशिश की, तो आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी.पुजारी के अनुसार, संजीव कुमार ने उन्हें धमकी देते हुए कहा कि ज्यादा बोलने पर मंदिर परिसर को बम से उड़ा देंगे.

 

पुलिस से जांच और कार्रवाई की मांग

पुजारी उमाशंकर दास उर्फ लालबाबा ने पुलिस को दिये आवेदन में घटना की जांच करने और आरोपित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है. चोरी और धमकी से जुड़े आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *