Samastipur

पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ी

समस्तीपुर: यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल ने पाटलिपुत्र और पूर्णिया कोर्ट के बीच संचालित 03215/03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ा दी है. विस्तारित अवधि के साथ अब यह स्पेशल ट्रेन 17 अक्टूबर तक सप्ताह में पांच दिन परिचालित की जायेगी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बुधवार और शनिवार को नहीं चलेगी 03216

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 03216 पाटलिपुत्र-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल का परिचालन बुधवार और शनिवार को छोड़कर सप्ताह के शेष सभी दिनों में किया जायेगा.वहीं, ट्रेन संख्या 03215 पूर्णिया कोर्ट-पाटलिपुत्र स्पेशल का परिचालन गुरुवार और रविवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों में किया जायेगा.

 

ठहराव, समय और मार्ग में बदलाव नहीं

पूर्व मध्य रेल के अनुसार, परिचालन अवधि बढ़ाये जाने के बावजूद इस स्पेशल ट्रेन के ठहराव, समय और मार्ग में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है. ट्रेन पूर्व निर्धारित समय और मार्ग के अनुसार ही परिचालित होगी

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *