Samastipur

समस्तीपुर:ग्राहक बनकर आये बदमाश,दुकानदार को बातों में उलझा कर 3 लाख के जेवर लेकर फरार

समस्तीपुर: मोहिउद्दीननगर बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में ग्राहक बनकर पहुंचे बाइक सवार बदमाश दुकानदार को झांसे में डालकर लाखों रुपये के जेवर लेकर फरार हो गये. पूरी वारदात दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात कही गयी है. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे थे चार बदमाश

थाने में दर्ज करायी गयी शिकायत में वैष्णो ज्वेलर्स के संचालक दिनेश कुमार साह ने बताया है कि दो बाइक पर सवार होकर चार बदमाश उनकी ज्वेलरी दुकान पर पहुंचे थे. सभी ग्राहक बनकर दुकान में खरीदारी करने लगे.बदमाशों ने एक सोने का झाला पसंद किया और उसे अलग रखवा दिया. इसके बाद उन्होंने दुकानदार से अन्य जेवरात दिखाने को कहा. ग्राहकों की मांग के अनुसार दुकानदार ने अपने बेटे को दुकान के काउंटर पर बैठाया और अन्य जेवरात लाने के लिए घर के अंदर चले गये.

 

बेटे को बातों में उलझाकर काउंटर से उड़ाया पैकेट

शिकायत के अनुसार, दुकानदार के अंदर जाते ही बदमाशों ने उनके बेटे को अपनी बातों में उलझा लिया. इसी दौरान काउंटर पर रखे सोने के झाला के एक पैकेट पर हाथ साफ कर लिया और वहां से फरार हो गये.

 

चोरी किये गये जेवरात की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख रुपये से अधिक आंकी गयी है. पूरी घटना दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद होने की बात बतायी गयी है.

 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच

घटना के बाद शुक्रवार को डीआईयू की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि वैज्ञानिक अनुसंधान और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *