Patna

टेंपो में हुई मुलाकात,शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका को पकड़कर करा दी शादी

बिहार के जहानाबाद जिले के कड़ौना थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला और टेंपो चालक के बीच करीब एक साल से चल रहे प्रेम-प्रसंग का मामला मंगलवार को सामने आया. दोनों को पटना जिले के मसौढ़ी स्थित एक होटल में साथ पकड़े जाने के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें जहानाबाद के सेवनन गांव ले आये. यहां ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी . बाद में दोनों को कड़ौना थाना लाया गया, जहां उनके कुछ रिश्तेदार भी मौजूद थे. कड़ौना थानाध्यक्ष जगन्नाथ पासवान ने बताया कि मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है. दोनों ने एक-दूसरे के साथ रहने की बात कही है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

टेंपो में हुई थी पहली मुलाकात

यह मामला कड़ौना थाना क्षेत्र के चिड़ैयाटांड़ (सेवनन) गांव निवासी विजेंद्र कुमार की पत्नी काजल कुमारी और पटना जिले के भगवानगंज थाना क्षेत्र के रौनिया बारा गांव निवासी रणधीर कुमार चौधरी से जुड़ा है. रणधीर टेंपो चलाता है. स्थानीय लोगों के अनुसार करीब एक साल पहले काजल उसके टेंपो में सवार हुई थी. इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और उन्होंने एक-दूसरे का मोबाइल नंबर लिया. बातचीत फिर प्रेम में बदल गया.

 

दोनों पहले से शादीशुदा

स्थानीय लोगों का कहना है कि काजल एक बच्चे की मां है, जबकि रणधीर के चार बच्चे का बाप है. काजल का पति बाहर रहकर काम करता है. मंगलवार को काजल के घर से निकलने के बाद उसके पति और परिजनों को शक हुआ. इसके बाद उन्होंने उसका पीछा किया और मसौढ़ी स्थित उस होटल तक पहुंचे, जहां दोनों साथ मिले.

 

होटल से गांव लाकर करायी गयी शादी

होटल में दोनों के मिलने के बाद परिजन और ग्रामीण उन्हें सेवनन गांव ले आये. वहां ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी करा दी गयी. इस दौरान रणधीर की पहली पत्नी भी मौके पर मौजूद थी. रिपोर्टों के मुताबिक, पति की दूसरी शादी होते देख वह रोने लगी. मंगलवार देर शाम दोनों को कड़ौना थाना लाया गया था. पुलिस ने मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की बात कही है.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *