Samastipur

समस्तीपुर स्टेशन पर 4 नाबालिग बच्चों का रेस्क्यू, चावल फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे

समस्तीपुर: स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बाल मजदूरी एवं बाल तस्करी की रोकथाम के उद्देश्य से प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेल पुलिस के सहयोग से संयुक्त जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 5 से चार नाबालिग बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पूछताछ के दौरान बच्चों ने बताया कि वे अंबाला की चावल फैक्ट्री में काम करने जा रहे थे. बच्चों की सुरक्षा और विधिक प्रक्रिया का पालन करते हुए राजकीय रेल थाना में जनरल डायरी दर्ज करायी गयी.

 

स्वास्थ्य जांच के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष किया गया प्रस्तुत

जनरल डायरी दर्ज होने के बाद सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण सदर अस्पताल, समस्तीपुर में कराया गया. इसके बाद बच्चों को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया.समिति के निर्देशानुसार बच्चों की आगे की देखभाल और संरक्षण के लिए उन्हें चाइल्डलाइन, समस्तीपुर को सुपुर्द कर दिया गया.

 

RPF और रेल पुलिस ने चलाया संयुक्त अभियान

संयुक्त अभियान में प्रयास जुवेनाइल एड सेंटर की टीम भी सक्रिय रूप से मौजूद रही. अभियान का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों के माध्यम से होने वाली बाल मजदूरी और बाल तस्करी को रोकना तथा बच्चों को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना था.

 

मौके पर आरपीएफ इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया, रेल पुलिस थाना अध्यक्ष बीरबल कुमार, सोनेलाल ठाकुर, मुर मूरे साहेब सहित अन्य मौजूद थे.

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *