Samastipur

वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर में एलुमनी इंटरैक्शन, पूर्व छात्राओं ने साझा किए अपने अनुभव

समस्तीपुर,वीमेंस कॉलेज समस्तीपुर के भौतिकी विज्ञान विभाग में बुधवार को एलुमनी इंटरैक्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार रंजन ने की। विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार ठाकुर ने प्राचार्य का स्वागत किया। मौके पर कॉलेज के बरसर डॉ. विजय कुमार गुप्ता और मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश शाह मौजूद रहे।कार्यक्रम में विभाग की पूर्व छात्राओं अंशु राज, कोमल कुमारी, अंजुम परवीन, पिंकी कुमारी, शिवानी कुमारी, अमृता कुमारी, साधना कुमारी, खुशी कुमारी, सोनाली कुमारी, सोनी कुमारी, प्रिय कुमारी, रानी कुमारी गोंड, राम भारती समेत अन्य पूर्व छात्राएं शामिल हुईं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बीएससी ऑनर्स फिजिक्स की वर्तमान छात्राओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लेकर अपने अनुभव साझा किए।पूर्व एवं वर्तमान छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार रंजन ने कहा कि शिक्षा छात्र जीवन तक सीमित नहीं रहती, बल्कि यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। निरंतर सीखने और प्रयास करने से ही सफलता हासिल की जा सकती है। बरसर डॉ. विजय कुमार गुप्ता ने भौतिकी के गति के तीसरे नियम को जीवन से जोड़ते हुए उसके व्यावहारिक पहलुओं को समझाया। मीडिया प्रभारी डॉ. सुरेश शाह ने छात्राओं का मनोबल बढ़ाते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Anaya

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *