Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:पूर्व मुख्य पार्षद सुशील सुरेका के पिता प्रभू प्रसाद सुरेका का निधन,शहर में शोक की लहर

नगर परिषद दलसिंहसराय की वर्तमान मुख्य पार्षद आभा सुरेका के ससुर एवं पूर्व मुख्य पार्षद सुशील कुमार सुरेका के पिताजी प्रभू प्रसाद सुरेका का शुक्रवार को 90 वर्ष की आयु में उनके पैतृक आवास पर निधन हो गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रभू प्रसाद सुरेका पिछले काफी समय से किडनी रोग से पीड़ित थे और उनका इलाज पटना के मेदांता अस्पताल में चल रहा था.बीती रात चिकित्सकों द्वारा उनके स्वास्थ्य को लेकर जवाब दिए जाने के बाद उन्हें उनके मेन बाजार स्थित आवास पर लाया गया,जहाँ आज उन्होंने अंतिम सांस ली.

उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा से लेकर बी.ए. तक की पढ़ाई नैनीताल स्थित प्रतिष्ठित बिड़ला विद्या मंदिर से पूरी की.वे अपने विद्यालय के अत्यंत मेधावी एवं प्रतिभाशाली छात्रों में शुमार थे.इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था.उन्होंने अपने पीछे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ा है – पुत्र सुशील कुमार सुरेका,दो पुत्रियाँ तथा दो पोते. उनके दोनों पोते भी अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट हैं, एक इंजीनियर एवं दूसरा डॉक्टर है.

 

निधन की खबर सुनते ही पूरे नगर में शोक की लहर दौड़ गई.निधन कि सुचना पर उनके घर पहुँचे सुनील कुमार बमबम,अनिल कुमार सोनी,शंकर पोद्दार,ओमप्रकाश चौधरी,राज भुषण चौधरी,विरेन्द्र राउत,खुर्शीद अनवर,अरुण सिन्हा,संजय पासवान,सुनील सुरेखा,गोपाल कुमार,विनय झा,संजय प्रसाद,बब्लु बंका,

विजय सुरेका,प्रकाश केडिया,मुकेश सुरेका सहित कई लोगों ने कहा उनका निधन दलसिंहसराय के सामाजिक एवं प्रबुद्ध समाज के लिए अपूरणीय क्षति है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *