दलसिंहसराय:SH-88 पर ट्रक की चपेट में आने से इंटर की छात्रा की मौत,आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
दलसिंहसराय। दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में एसएच-88 पर सड़क हादसे में इंटर की एक छात्रा की मौत हो गई। छात्रा घर से कोचिंग जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान पगड़ा के पास सड़क पर गुजर रहे एक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
मृतका की पहचान दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के पांड पंचायत निवासी उमेश महतो की पुत्री अंजली कुमारी के रूप में हुई है। अंजली इंटर की छात्रा थी और पढ़ाई के सिलसिले में कोचिंग जा रही थी। इसी दौरान एसएच-88 पर यह हादसा हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जुट गए।
छात्रा की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, घटना से स्थानीय लोगों में भी आक्रोश फैल गया। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर आवागमन रोककर SH-88 को जाम कर दिया।
सड़क जाम होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।घटना की सूचना मिलने के बाद दलसिंहसराय थानाअध्यक्ष मो इरशाद आलम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार ट्रक चालक और वाहन की तलाश में सीसीटीवी की जाँच में जुटी है।
हादसे के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से फरार ट्रक चालक को जल्द गिरफ्तार करने और सड़क पर वाहनों की तेज रफ्तार पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
