Patna

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पप्पू यादव, बोले- जनता को भाषण नहीं, राहत और इलाज चाहिए

Patna.: मसौढ़ी में पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने रविवार को पुनपुन और लोदीपुर के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया. वह कमर भर पानी के बीच प्रभावित परिवारों तक पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच अपनी ओर से यथासंभव राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध करायी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

कमर भर पानी में बीमार बच्ची से मिले

दौरे के दौरान सांसद को एक बीमार बच्ची मिली, जो तेज बुखार से पीड़ित थी. बताया गया कि परिवार बच्ची को पटना में डॉक्टर को दिखाने के बाद कमर भर पानी पार कर वापस घर लौट रहा था. बच्ची की स्थिति देखकर पप्पू यादव ने चिंता जतायी और परिवार की मदद की.

 

इसी दौरान उन्हें एक गर्भवती महिला के बाढ़ के पानी के बीच पैदल जाने की जानकारी मिली. सांसद ने महिला की भी आर्थिक सहायता की और बाढ़ के बीच लोगों को हो रही परेशानियों का जायजा लिया.

 

‘जनता को भाषण नहीं, राहत और इलाज चाहिए’

मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा कि जनता की सेवा उनका संकल्प है. उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष के आवास से कुछ ही दूरी पर यदि बाढ़ पीड़ितों की ऐसी स्थिति है, तो दूर-दराज के इलाकों की स्थिति का अंदाजा लगाया जा सकता है.

 

उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों को भाषण नहीं, बल्कि राहत, इलाज, भोजन और सुरक्षित जीवन चाहिए. संकट की इस घड़ी में सत्ता में बैठे लोगों को जनता के साथ खड़ा होना चाहिए.

 

‘अपनी क्षमता के अनुसार मदद जारी रखूंगा’

सांसद ने कहा कि वह अपनी क्षमता के अनुसार बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच मौजूद हैं और जरूरतमंदों तक राहत पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा. उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और चिकित्सा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत बतायी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *