Samastipur

Samastipur:जन्माष्टमी की रात स्कूल में चोरी, पानी की टंकी और पंखे खोलकर ले गये चोर

Samastipur.सरायरंजन थाना क्षेत्र के उमवि रामचंद्रपुर कन्या में जन्माष्टमी की रात चोरी की घटना सामने आयी है. स्थानीय चोरों ने विद्यालय में लगी 1000 लीटर क्षमता वाली पानी की टंकी और दूसरी मंजिल पर लगे दो पंखे खोलकर चोरी कर लिये.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ओम प्रसाद ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि जन्माष्टमी की रात गांव के ही कुछ चोर विद्यालय में घुसे और पानी की टंकी समेत दो पंखे खोलकर ले गये.

 

करीब नौ हजार रुपये का सामान चोरी

प्रधानाध्यापक के अनुसार, चोरी गयी पानी की टंकी की क्षमता 1000 लीटर थी. इसके अलावा विद्यालय की दूसरी मंजिल में लगे दो पंखे भी चोरी कर लिये गये. चोरी गये सामानों की कुल कीमत करीब नौ हजार रुपये बतायी गयी है.

 

पुलिस ने घटनास्थल का लिया जायजा

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस विद्यालय पहुंची और चोरी की घटना का जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. साथ ही घटना को अंजाम देने वाले चोरों को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *