बरौनी में सड़क हादसे में घायल युवक की मौत:तेघड़ा-बरौनी रोड पर 3 बाइक सवार हुए थे घायल
बेगूसराय.तेघड़ा थाना क्षेत्र के बरौनी स्थित बिढनियां बाजार में शनिवार शाम एक सड़क हादसा हुआ। तेघड़ा-बरौनी रोड पर जमुन पट्टी के पास हुए इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए थे।इनमें से दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हुए थे। गंभीर रूप से घायल मोहम्मद दिलशाद की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान रिफाइनरी थाना क्षेत्र के नूरपुर पंचायत के वार्ड 3, जागीर मोहल्ला निवासी मोहम्मद नौशाद के 22 वर्षीय बेटे मोहम्मद दिलशाद के रूप में हुई है।घायलों में नूरपुर पंचायत निवासी मोहम्मद शमशेर का 25 वर्षीय बेटा मोहम्मद अरबाज और मोहम्मद जमशेद का 22 वर्षीय बेटा मोहम्मद जफर शामिल हैं। इनका इलाज किया गया है और अब उनकी हालत ठीक है।
नूरपुर के स्थानीय आरजेडी नेता अब्दुल जब्बार ने बताया कि दिलशाद चार भाइयों और दो बहनों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसका एक बच्चा भी है।पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। दिलशाद की मौत की खबर से परिवार में मातम छा गया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
