केएसआर कॉलेज बचाने के लिए पप्पू यादव ने उठाई आवाज,एनएचएआई के सदस्य से मिले
समस्तीपुर.पटना–पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के सरायरंजन खंड के प्रस्तावित अलाइनमेंट को लेकर एनएचएआई महाविद्यालय को बचाने की मांग अब दिल्ली तक पहुंच गई है। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एनएचएआई के सदस्य (परियोजना) अनिल चौधरी से मुलाकात कर प्रस्तावित अलाइनमेंट पर गंभीर चिंता जताई।
उन्होंने कॉलेज और आसपास के परिवारों को प्रभावित करने वाले अलाइनमेंट की जगह कम नुकसान वाले वैकल्पिक मार्ग पर विचार करने की मांग की।सांसद ने बताया कि वर्तमान प्रस्तावित मार्ग से करीब 65 वर्ष पुराने केएसआर महाविद्यालय के भवन और खेल मैदान के प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा आसपास के सैकड़ों परिवार भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। कॉलेज से जुड़े करीब 6 हजार विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई गई है।
पप्पू यादव ने एनएचएआई से ग्रामीणों की ओर से सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग का जल्द तकनीकी परीक्षण कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे का निर्माण विकास के लिए जरूरी है, लेकिन इसके लिए वर्षों से संचालित शैक्षणिक संस्थान और बड़ी संख्या में लोगों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। कम से कम नुकसान वाले अलाइनमेंट को प्राथमिकता देने की मांग की गई।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
