Begusarai

बरौनी स्टेशन पर शातिर अपराधी गिरफ्तार, 18 आर्म्स एक्ट में था फरार

Begusarai : बरौनी रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और सीआईबी टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ओडिशा के राउरकेला निवासी एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी की गिरफ्तारी बेगूसराय एसटीएफ टीम के सहयोग से बुधवार की देर शाम की गयी. गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले के प्लांटसाइट थाना क्षेत्र के गोपालवंशु गांव निवासी उमेश पासवान के करीब 34 वर्षीय पुत्र प्रकाश पासवान के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, आरोपी वर्ष 2016 से अब तक आर्म्स एक्ट समेत करीब 18 संगीन मामलों में वांछित था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ट्रेन में आने की मिली थी गुप्त सूचना

वरीय अधिकारियों से आरपीएफ को सूचना मिली थी कि ओडिशा में वांछित एक अपराधी, जिस पर 17 से अधिक मामले दर्ज हैं, ट्रेन संख्या 19483 से यात्रा कर रहा है. सूचना के आधार पर आरपीएफ बरौनी के प्रभारी निरीक्षक लोकेश साव ने स्टाफ और बेगूसराय एसटीएफ टीम के साथ बरौनी स्टेशन पर निगरानी शुरू की.

 

बी-1 कोच से पकड़ा गया आरोपी

ट्रेन संख्या 19483 के बरौनी स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या दो पर रात करीब 8 बजे पहुंचने के बाद पुलिस टीम ने संबंधित कोच को घेरकर जांच की. इस दौरान बी-1 कोच से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया. वह पुलिस को प्राप्त फोटो से मिल रहा था. पूछताछ में उसने अपना नाम प्रकाश पासवान बताया. उसके पिता का नाम जमीरा पासवान और पता गोपाबंधु, पाली वार्ड संख्या 24, थाना प्लांटसाइट, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा बताया गया.

 

लुकआउट नोटिस और वारंट भी था जारी

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक, राउरकेला के निर्देश पर आरोपी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया था. इसके अलावा एसडीजीएम की ओर से उसके खिलाफ वारंट भी जारी था. आरोपी के खिलाफ ओडिशा के रघुनाथपाली थाना में केस संख्या 492/2026 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है.

 

आईफोन और 18,390 रुपये नकद बरामद

हिरासत में लिये गये आरोपी के पास से एक आईफोन 17 प्रो, 18,390 रुपये नकद और एक साधारण टिकट संख्या एआइएल 49925172 तथा ईएफटी संख्या एच 281676 बरामद किया गया. आरोपी को आरपीएफ पोस्ट बरौनी में रखा गया और इसकी सूचना संबंधित वरीय अधिकारियों को दी गयी.आरपीएफ पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए एसटीएफ पुलिस के सुपुर्द कर दिया. इसके बाद राउरकेला पुलिस टीम के बरौनी पहुंचने पर 27 अगस्त की सुबह करीब 9:30 बजे आरोपी प्रकाश पासवान को सुरक्षित रूप से ओडिशा पुलिस के हवाले कर दिया गया. आगे की कार्रवाई राउरकेला पुलिस द्वारा की जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *