Samastipur

केएस‌आर कॉलेज बचाने के लिए पप्पू यादव ने उठाई आवाज,एन‌एच‌एआई के सदस्य से मिले 

समस्तीपुर.पटना–पूर्णिया ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के सरायरंजन खंड के प्रस्तावित अलाइनमेंट को लेकर एन‌एच‌एआई महाविद्यालय को बचाने की मांग अब दिल्ली तक पहुंच गई है। पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने एन‌एच‌एआई के सदस्य (परियोजना) अनिल चौधरी से मुलाकात कर प्रस्तावित अलाइनमेंट पर गंभीर चिंता जताई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

उन्होंने कॉलेज और आसपास के परिवारों को प्रभावित करने वाले अलाइनमेंट की जगह कम नुकसान वाले वैकल्पिक मार्ग पर विचार करने की मांग की।सांसद ने बताया कि वर्तमान प्रस्तावित मार्ग से करीब 65 वर्ष पुराने के‌एस‌आर महाविद्यालय के भवन और खेल मैदान के प्रभावित होने की आशंका है। इसके अलावा आसपास के सैकड़ों परिवार भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। कॉलेज से जुड़े करीब 6 हजार विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी इसका असर पड़ने की आशंका जताई गई है।

 

पप्पू यादव ने एन‌एच‌एआई से ग्रामीणों की ओर से सुझाए गए वैकल्पिक मार्ग का जल्द तकनीकी परीक्षण कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेसवे का निर्माण विकास के लिए जरूरी है, लेकिन इसके लिए वर्षों से संचालित शैक्षणिक संस्थान और बड़ी संख्या में लोगों के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। कम से कम नुकसान वाले अलाइनमेंट को प्राथमिकता देने की मांग की गई।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *