Samastipur

संत रविदास की जयंती पर कलेक्ट्रेट से निकाली गई कलश यात्रा 

समस्तीपुर में संत रविदास की 685वीं जयंती के मौके पर पहली बार कलेक्ट्रेट परिसर से कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर स्थानीय सांसद शांभवी चौधरी, विधायक अश्वमेध देवी, भाजपा के एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी समेत कई जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में महिलाएं सिर पर कलश लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं।कलश शोभायात्रा कलेक्ट्रेट से रवाना होकर शहर के विभिन्न इलाकों के साथ ही रविदास बहुल क्षेत्रों का भ्रमण करेगी।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

इस दौरान लोगों से संत रविदास के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा उनके संदेश को समाज कल्याण से जोड़ने का आह्वान किया जाएगा।कलश यात्रा को रवाना करने के मौके पर सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि संत रविदास ने समाज के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके आदर्शों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार ने इस अभियान की शुरुआत की है, जो सराहनीय है।

 

 

कलश यात्रा के माध्यम से लोगों से संत रविदास के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाने तथा उन्हें समाज कल्याण के लिए उपयोग करने का आह्वान किया जाएगा।भाजपा के एमएलसी डॉ. तरुण चौधरी ने कहा कि संत रविदास की जन्मस्थली से उनकी मिट्टी लाकर राज्य सरकार की ओर से प्रत्येक जिले में कलश यात्रा निकाली जा रही है। इसका उद्देश्य संत रविदास के आदर्शों और उनके कार्यों को लोगों तक पहुंचाना है। कलश यात्रा के माध्यम से लोगों से उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का भी आह्वान किया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *