पेट्रोल पंप के पास लूटकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, एक गिरफ्तार
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र में ढेपुरा के विद्यापतिनगर रोड स्थित पेट्रोल पंप के समीप बीते पांच जून की रात हुई लूट की घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है.पुलिस ने मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है, जबकि उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद किया. डीएसपी विवेक कुमार शर्मा ने दलसिंहसराय थाना पर प्रेस को जनकारी देते हुए बताया कि पांच जून की रात करीब 10:30 बजे विजयघाट पेट्रोल पंप के नजदीक पक्की सड़क पर तीन अज्ञात अपराधियों ने गोविंद पासवान के साथ लूटपाट की थी.अपराधियों ने उनकी मोटरसाइकिल और मोबाइल लूट लिया था.
घटना के बाद थाने में कांड संख्या 314/2026 दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहद्दीनगर थाना क्षेत्र के मनिअर वार्ड संख्या-02 निवासी अजय महतो के पुत्र सौरभ कुमार को गिरफ्तार किया.पूछताछ और उसकी निशानदेही पर लूटा गया मोबाइल बरामद किया गया.गिरफ्तार आरोपित ने पूछताछ में घटना में अपने साला दीपक कुमार समेत अन्य लोगों के शामिल होने की जानकारी दी.दीपक कुमार वर्तमान में बछवारा थाना कांड संख्या 194/2026 में बेगूसराय मंडल कारा में बंद है.
वहीं अन्य आरोपितों शेरपुर निवासी विनोद महतो के पुत्र दीपक महतो पर विद्यापति नगर थाना कांड संख्या 54/20, बाल कृष्ण पुर मड़वा निवासी ओम प्रकाश भगत के पुत्र रौशन कुमार विद्यापति नगर थाना कांड संख्या 173/23 , वैशाली जिला के महानार थाना कांड 80/24, शेरपुर निवासी अमर ईश्वर के पुत्र वीरेंद्र ईश्वर उर्फ बीरु कुमार पर विद्यापति नगर थाना कांड संख्या 159/2025, बेगूसराय जिला के फुलवरिया थाना कांड संख्या 10/25 पर प्राथमिक दर्ज हैं.पुलिस ने बताया कि गिरोह के सदस्य दलसिंहसराय, विद्यापतिनगर, बछवारा और फुलवरिया थाना क्षेत्रों में लूटपाट की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं.मामले में फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.पुलिस टीम में थानाध्यक्ष इरशाद आलम, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार सहित सशस्त्र बल शामिल थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
