Samastipur

रिजल्ट खराब आने से नाराज छात्रों ने किया हंगामा:कॉलेज परिसर में बस के शीशे तोड़े

समस्तीपुर के एसके मंडल इंस्टीट्यूट में बीएससी नर्सिंग परीक्षा का रिजल्ट खराब आया। नाराज छात्रों ने बुधवार को कॉलेज परिसर में हंगामा किया। आक्रोशित छात्रों ने परिसर में खड़ी एक बस के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद छात्रों ने कॉलेज के आईसीयू में घुसकर भी तोड़फोड़ की कोशिश की।हालांकि, कॉलेज में तैनात बाउंसरों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाल लिया। घटना की सूचना मिलते ही कर्पूरीग्राम थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने छात्रों को समझा-बुझाकर कॉलेज परिसर से बाहर निकाला।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

छात्रों का कहना था कि इस बार कॉलेज का रिजल्ट काफी खराब आया है, जबकि उन्होंने परीक्षा में बेहतर ढंग से उत्तर लिखे थे। कॉलेज से बीएससी नर्सिंग फर्स्ट ईयर की परीक्षा में करीब 100 छात्र शामिल हुए थे, लेकिन इनमें 50 प्रतिशत से भी कम छात्र ही सफल हो पाए हैं।वहीं, डायरेक्टर एसके मंडल ने कहा कि छात्रों की शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग को लिखित आवेदन दिया है। छात्रों की उत्तर पुस्तिकाओं की दोबारा जांच कराने का अनुरोध किया गया है। मामला सिंघिया खुर्द का है।

 

छात्रों का कहना था कि इतनी कम संख्या में छात्रों का पास होना संभव नहीं है। उन्होंने परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन किया था। छात्रों ने कॉलेज प्रशासन से इस मामले में उचित कदम उठाने की मांग की। इस दौरान छात्र संस्थान के डायरेक्टर को बुलाने की मांग कर रहे थे।बाद में कॉलेज के प्रिंसिपल गणेश सिंह ने छात्रों को समझाया। उन्होंने बताया कि जिन छात्रों को लगता है कि उनकी कॉपी में बेहतर अंक आने चाहिए थे, उनकी कॉपियों की दोबारा जांच कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग से पत्राचार किया गया है। संस्थान के डायरेक्टर एसके मंडल इसी मामले को लेकर बुधवार को पटना गए हुए थे।

 

डायरेक्टर एसके मंडल ने बताया कि कॉलेज में बीएससी नर्सिंग कोर्स की पूरी पढ़ाई कराई गई थी। छात्रों की शिकायत है कि उन्हें अपेक्षा से कम अंक मिले हैं।वहीं, कॉलेज के प्रिंसिपल गणेश सिंह ने कहा कि रिजल्ट खराब आने में कॉलेज प्रशासन की कोई कमी नहीं है। छात्रों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार पूरी पढ़ाई कराई गई थी। रिजल्ट को लेकर कॉलेज प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग से पत्राचार किया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *