Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:घर लौट रही शिक्षिका के गले से बाईक सवार बदमाश सोने की चेन छीन कर हुआ फरार

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र में दिनों अपराधी घटना चरम पर है. रोजाना पैसा और चेन छीनतई की घटना से लोगों में भय बना हुआ है. ताजा मामला अशोक नगर में एक शिक्षिका महिला के गले से सोने की चेन छीनने का मामला सामने आया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

घटना को लेकर पीड़िता बीएड कॉलेज की हिंदी की शिक्षिका प्रियंका कुमारी ने दलसिंहसराय थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाते हुए कार्रवाई की मांग की है.पीड़िता का कहना है कि वह बाजार से अपने घर जा रही थी.

 

 

इसी दौरान घर के पास ही बाइक सवार 2 बदमाशों ने मौका पाकर उसके गले से सोने की चेन झपट ली और तेजी से फरार हो गए.घटना के बाद पीड़िता ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी.

पीड़िता ने बताया कि चेन झपटने की घटना अचानक हुई, जिससे वह बदमाशों का ठीक से हुलिया नहीं देख सकी.घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई.इसके बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को दी और लिखित आवेदन सौंपा.वही यह सारी वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान करते हुए कार्रवाई करने तथा छीनी गई सोने की चेन बरामद कराने की मांग की है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!