Samastipur

समस्तीपुर कबड्डी प्रतियोगिता में युवाशाला टीम बनी विजेता

समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड में युवाशाला फाउंडेशन के तत्वावधान में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में युवाशाला टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

रोमांचक मुकाबलों के बाद युवाशाला टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। वहीं, राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मनरायटोल की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया।प्रतियोगिता के दौरान समस्तीपुर जिला युवा पदाधिकारी विजेता मुजदहिया और प्रधानाचार्य राज कुमारी देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और विजेता तथा उपविजेता टीमों को बधाई दी।

 

आयोजकों ने बताया कि इस तरह के आयोजन स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला।”

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!