दलसिंहसराय:बाईक सवार बदमाशों ने महिला से पैसो से भरा झोला झपट हुआ फरार
दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र में दिनों अपराधी घटना चरम पर है. रोजाना पैसा और चेन छीनतई की घटना से लोगों में भय बना हुआ है. ताजा मामला दलसिंहसराय बाजार में बैंक से पैसे निकालकर घर लौट रही एक महिला का झोला बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने छीन लिया. जिसमें 10 हजार रुपये नकद, बैंक पासबुक, आधार कार्ड सहित अन्य महत्वपूर्ण कागजात था.पीड़िता गोसपुर वार्ड 16 निवासी सुभाष कुमार की पत्नी रंजू देवी ने इस संबंध में आवेदन देते हुए बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक शाखा से 10 हजार निकालकर अपने पति के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रही थी.
रास्ते में नीला रंग की मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात बदमाश पीछे से आया और बाइक के आगे अपनी बाइक लगाकर रोक दिया और पीछे से आकर हाथ से झोला छीनकर फरार हो गए.पीड़िता ने बताया कि उसने शोर मचाया और पति ने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे फरार हो गया.आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच की जा रही है.