Samastipur

समस्तीपुर:बिना डॉक्टर व पेपर के चल रहे हॉस्पिटल को किया सील

समस्तीपुर.स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कल्याणपुर प्रखंड स्थित अवैध रूप से संचालित सपना हॉस्पिटल पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सिविल सर्जन डॉ. राजीव कुमार के निर्देश पर बुधवार को उक्त अस्पताल को सील कर दिया गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सपना हॉस्पिटल को लेकर विभाग द्वारा पूर्व में तीन बार कारणपृच्छा नोटिस जारी किया गया था। इसमें 14 नवंबर 2025, 25 दिसंबर 2025 एवं 11 मई 2026 को उससे शोकॉज किया गया था। इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया।

 

इसके बाद सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा 16 जून को कल्याणपुर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को जांच का निर्देश दिया गया था। जांच के उपरांत प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने 10 जुलाई को अपनी रिपोर्ट सौंप थी। जिसमें नियमों को ताक पर रखकर सपना हॉस्पिटल अवैध रूप से संचालित होने की बात कही गई थी। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया था कि अस्पताल में न तो कोई योग्य चिकित्सक कार्यरत है और न ही प्रशिक्षित पारामेडिकल कर्मी उपलब्ध हैं। इसके अलावा संस्थान के पास आवश्यक पंजीयन, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन का वैध प्रमाण पत्र भी नहीं पाया गया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!