Samastipur

समस्तीपुर:ड्यूटी के दौरान आरपीएफ एएसआई की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत 

समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) छत्रपति प्रसाद यादव की देर रात ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई. सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

ड्यूटी के दौरान अचानक हुए बेहोश

जानकारी के अनुसार, बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के शालिग्राम गांव निवासी छत्रपति प्रसाद यादव इन दिनों समस्तीपुर आरपीएफ पोस्ट पर तैनात थे और रिजर्व कंपनी से संबद्ध थे.उनके पुत्र गुलशन कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 1:30 बजे ड्यूटी के दौरान उनके पिता अचानक बेहोश होकर गिर पड़े. सहकर्मियों ने उन्हें तत्काल रेलवे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रात करीब 2 बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

परिजनों को दी गई सूचना

घटना के बाद आरपीएफ अधिकारियों ने मृतक के परिजनों को सूचना दी. सूचना मिलने पर परिवार के सदस्य बुधवार सुबह समस्तीपुर पहुंचे. विभागीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा.परिजनों ने बताया कि छत्रपति प्रसाद यादव की सेवा अवधि में अभी करीब दो वर्ष शेष थे.

 

राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को रेलवे सुरक्षा बल रिजर्व पोस्ट परिसर में एएसआई छत्रपति प्रसाद यादव को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई.इस दौरान कमांडेंट आशीष कुमार, असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार, इंस्पेक्टर अविनाश क्रोशिया, सब इंस्पेक्टर श्याम सुंदर कुमार, शशिकांत तिवारी सहित आरपीएफ के अधिकारी और जवान मौजूद रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!