Samastipur

समस्तीपुर:सिंघिया में पिकअप की टक्कर से महिला की मौत:पति घायल

समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में बुधवार को एक सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। यह घटना कुंडल-1 पंचायत के मामूरपुर निमी गांव के पास हुई। मृतका की पहचान सलहा गांव निवासी संतोष साफी की पत्नी रंजना देवी के रूप में हुई है। हादसे में उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जानकारी के अनुसार, रंजना देवी अपने पति के साथ हसनपुर में अपनी गोतनी से मिलने गई थीं, जिनका हाल ही में प्रसव हुआ था। घर लौटते समय मामूरपुर निमी के पास पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर से रंजना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन सहित फरार हो गया।

 

घटना की सूचना मिलते ही सिंघिया थाना के पुलिस पदाधिकारी सुभाष यादव और ज्योति कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेज दिया है। फरार पिकअप वाहन और उसके चालक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए जांच और छापेमारी की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!