Patna

विराट रामायण मंदिर में अयोध्या के पुजारी कराएंगे रूद्राभिषेक:सावन में पहली बार शिवमंडप में होगी पूजा

पटना.सावन की शुरुआत हो चुकी है। इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ रहे हैं। पहली सोमवारी 3 अगस्त को होगी। पटना के महावीर मंदिर के साथ-साथ कैथवलिया स्थित विराट रामायण मंदिर के शिव मंडल में स्थापित शिवलिंग पर रूद्राभिषेक कराया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इसके लिए 1100 रुपए का शुल्क देना होगा। भक्तों को पूजा सामग्री खुद लानी होगी। वहीं, अयोध्या से दो पुजारी आएंगे, जो शिवमंडप में रूद्राभिषेक कराएंगे।नैवेद्यम, फूल माला काउंटर भी 3 अगस्त से शिव मंडप प्रांगण में शुरू हो जाएगा। इससे भक्तों के प्रसाद-फूल माला लेने में सहूलियत हो जाएगी। जलाभिषेक के लिए भक्तों की अधिक भीड़ होने पर अरघा की व्यवस्था की जाएगी।

 

शिवमंडप में रूद्राभिषेक कराने की बुकिंग के लिए भक्त 9717974588 (सुमन) संपर्क कर सकते हैं। श्री महावीर स्थान न्यास समिति के सचिव सायण कुणाल का कहना है कि विराट रामायण मंदिर में जलाभिषेक या फिर रूद्राभिषेक करने आने वाले भक्त को किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। उसी तरह से व्यवस्था वहां की जा रही है।

 

विराट रामायण मंदिर में रोज 4 से 5 हजार भक्त आते

 

विराट रामायण मंदिर में सबसे बड़ा 33 फीट का सहस्त्रलिंगम स्थापित हो चुका है। यहां लोग पूजा पाठ कर सके इसके लिए इस शिवलिंग से हटकर एक शिव मंडप का निर्माण किया गया है, जहां पूजा-पाठ, जलाभिषेक और रूद्राभिषेक करने के लिए शिवलिंग स्थापित किया गया है।विराट रामायण मंदिर में रोज 4 से 5 हजार भक्त आते हैं। सावन में यह भीड़ और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। उसी तरह से व्यवस्था भी की जाएगी।

 

महावीर मंदिर में 4 शिवलिंग पर होगा रूद्राभिषेक

 

महावीर मंदिर में 4 शिवलिंग पर रूद्राभिषेक कराने की व्यवस्था की गई है। सावन के पहले दिन 61 भक्तों ने रूद्राभिषेक कराई है। तीन शिवलिंग पर रूद्राभिषेक सुबह 5 बजे से शुरू होती है, जबकि महावीर जी के बगल वाले शिवलिंग पर रूद्राभिषेक दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।यहां सोमवार को रुद्राभिषेक के लिए 3100 रुपए और सामान्य दिनों के लिए 2500 रुपए शुल्क निर्धारित है। इसमें पूजन सामग्री, दूध, फल आदि के साथ पंडित जी की दक्षिणा और मंदिर शुल्क भी शामिल है।सावन में मंदिर के अंदर स्थित 4 शिवलिंग मंडप को फूलों से सजाया जाएगा। सभी शिव मंडप में एसी की सुविधा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!