Begusarai

बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

Begusarai News : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में शनिवार की देर शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और दहशत का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

दूध लेकर जा रहे थे विनोद यादव

मृतक की पहचान बड़ी सांख निवासी सत्यनारायण यादव के 35 वर्षीय पुत्र विनोद यादव के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार विनोद यादव शनिवार रात करीब 8 बजे बड़ी सांख से दूध लेकर सुजाभर्रा की ओर जा रहे थे. इसी दौरान सुजा और सांख के बीच चपरिया मोड़ के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. गोली लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

 

पुलिस और एफएसएल टीम ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, सदर डीएसपी आनंद पांडेय, पुलिस अधीक्षक मनीष तथा एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है.

 

हत्या के बाद इलाके में दहशत

दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी है. वहीं, घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!