Vaishali

आर्म्स एक्ट का अभियुक्त चलती गाड़ी से फरार:पुलिसकर्मी को धक्का देकर हाजीपुर में भागा

वैशाली के हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन स्थित दुर्गा मंदिर के पास एक आर्म्स एक्ट का अभियुक्त चलती गाड़ी से पुलिसकर्मी को धक्का देकर फरार हो गया। पुलिस ने फरार अभियुक्त को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

फरार अभियुक्त की पहचान महनार थाना क्षेत्र के टारा चौरी वार्ड नंबर 14 निवासी स्वर्गीय मनोज झा के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को सूरज को एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट के मामले में दो अन्य अभियुक्तों के साथ गिरफ्तार किया था।

 

 

फोटो AI जनरेटेड।

इस मामले में महनार थाने में तैनात पुलिस अवर निरीक्षक अखिलेश्वर पाठक ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार, गुरुवार को महनार थाना कांड संख्या 378/26 के अभियुक्त विकास कुमार, रघुनंदन कुमार उर्फ कारू और सूरज कुमार को हाजीपुर न्यायालय में रिमांड के लिए ले जाया जा रहा था।

 

चलती गाड़ी से हथकड़ी सरकाकर कूदा

 

उन्हें चौकीदार सर्वेन्द्र कुमार, बबलू कुमार और विनोद पासवान एक गाड़ी से हाजीपुर न्यायालय ले जा रहे थे। हाजीपुर स्टेशन रोड स्थित दुर्गा मंदिर के पास सूरज कुमार ने चलती गाड़ी से हथकड़ी सरकाकर पुलिसकर्मी बबलू कुमार को धक्का दिया और गाड़ी से कूद गया।

 

पुलिसकर्मियों ने शोर मचाते हुए उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन भीड़भाड़, सघन वाहन और घनी बस्ती का लाभ उठाकर वह भागने में सफल रहा। इस घटना को लेकर नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!