Muzaffarpur

शादी के डेढ़ महीने बाद युवती की मौत:दहेज में एक कट्ठा जमीन के लिए हत्या का लगाया आरोप

मुजफ्फरपुर.सीतामढ़ी में शादी के डेढ़ महीने बाद युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। इस घटना को लेकर मृतका के परिजनों ने दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।मृतका की पहचान दोस्तपुर गांव निवासी कमोद प्रसाद की बेटी मनीषा कुमारी के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दहेज में एक कट्ठा जमीन मांग रहे थे ससुराल वाले

 

मृतका के पिता कमोद प्रसाद ने बताया कि मनीषा की शादी 6 मई 2026 को बाजपट्टी थाना क्षेत्र के पटदौरा गांव निवासी मिथलेश कुमार से हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष मुजफ्फरपुर में एक कट्ठा जमीन की दहेज के रूप में मांग कर रहा था।आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर मनीषा को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों के अनुसार, पिछले शनिवार को मनीषा को भीसा स्थित आवास ले जाया गया, जहां उसे कथित तौर पर जहर देकर मार दिया गया। उन्होंने दावा किया कि मृतका के गले पर चोट के निशान भी थे।

 

 

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के इरादे से शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करने की तैयारी की जा रही थी। हालांकि, सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

 

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मनीषा के पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दहेज, हत्या और जमीन की मांग से जुड़े सभी आरोप मृतका के परिजनों द्वारा लगाए गए हैं और इनकी गहन जांच की जा रही है। आगे की कानूनी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!