Patna

पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत:मंदिर का प्रसाद खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

सीतामढ़ी के बेलसंड थाना क्षेत्र में पति-पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतकों की पहचान नवीन प्रसाद श्रीवास्तव (55) और उनकी पत्नी नीतू कुमारी (52) के रूप में हुई है। वे मूल रूप से बेलसंड के जाफरपुर गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में मुजफ्फरपुर में निवास कर रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

दंपती बुधवार को जमीन से जुड़े एक मामले के सिलसिले में अपने पैतृक गांव जाफरपुर आए थे। आवश्यक कार्य पूरा करने के बाद वे वापस मुजफ्फरपुर लौट रहे थे।

 

प्रसाद खाने के कुछ देर बाद बिगड़ी तबीयत

 

इसी दौरान रास्ते में एक मंदिर में उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया। परिजनों का कहना है कि प्रसाद खाने के कुछ ही देर बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। हालत गंभीर होने पर उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।पति-पत्नी की एक साथ हुई मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं पूरे इलाके में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!