Dalsinghsarai

15 सूत्री मांगों को लेकर आर. बी. कालेज के शिक्षकेतर कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू

दलसिंहसराय,बिहार राज्य विश्वविद्यालय एवं महाविद्यालय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर सोमवार से आर. बी. कालेज, दलसिंहसराय के शिक्षकेतर कर्मचारियों ने अपनी 15 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है.हड़ताल का नेतृत्व महाविद्यालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष प्रभात रंजन एवं सचिव वीरेंद्र कुमार कर रहे हैं.उन्होंने बताया कि

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रमुख मांगो में सहित लंबित बिंदुओं का क्रियान्वयन करना,

प्रोन्नति प्रभार दिए गए कर्मियों का प्रोन्नति वेतन निर्धारण कर भुगतान सुनिश्चित करना,

 

 

शेष बचे कर्मियों की पदस्थापना सुनिश्चित करना,अहर्ता प्राप्त कर्मियों को रिक्त पदों पर प्रोन्नति प्रभार देना,चतुर्थ चरण के कर्मियों को सप्तम वेतन का वेतनांतर भुगतान करना,कार्यरत एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का बकाया महंगाई भत्ता का अविलंब भुगतान करना,सेवा निवृत्त कर्मियों से नियमों के विपरीत की गई कटौती वापस कर सेवांत लाभ देना,सभी कार्यरत एवं अवकाश प्राप्त कर्मियों का समय पर वेतन भुगतान करना,

 

 

न्यायालय के आदेश के विपरीत प्रोन्नति में तिथियों की हेराफेरी को तुरंत सुधारने के अलावा लोक भवन पटना द्वारा पारित नियम/परिनियम का अनुपालन, न्यायालय से न्याय प्राप्त कर्मियों को लाभ देना और महाविद्यालय में प्रधान लिपिक सामान्य/लेखा को प्रशाखा पदाधिकारी नामित करने की मांग भी शामिल है.इस अवसर पर कर्मचारी शत्रुघ्न साह,मलय कुमार, रामचंद्र सिंह, विजय कुमार, पांचू राम, अंकित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!