Dalsinghsarai

जनविरोधी नीतियों के खिलाफ माकपा का दलसिंहसराय में आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन,बीडीओ को सौंपा गया ज्ञापन

दलसिंहसराय,कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी माकपा की स्थानीय कमिटी, दलसिंहसराय के तत्वावधान में सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पर आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

प्रदर्शन का नेतृत्व रामसेवक राय ने किया.

कार्यक्रम की शुरुआत एनएच-28 चौक से हुई.यहां से बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जुलूस निकाला.जुलूस सरकार, अनुमंडल प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रखंड परिसर पहुंचा, जहां सभा का आयोजन हुआ.

 

 

 

सभा को संबोधित करते हुए माकपा अंचल सचिव नीलम देवी ने कहा कि वर्तमान सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण आम जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार की मार झेल रही है.जनता पर लगातार नए-नए करों का बोझ डाला जा रहा है, जबकि शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बदतर हो रही है.

उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं के समाधान के बजाय जनविरोधी फैसले थोप रही है.

 

 

माकपा इसका सड़क से सदन तक विरोध जारी रखेगी.सभा को विधानचंद्र, महेंद्र सिंह, रामनारायण सिंह, अर्जुन राय, रंजीत राय, राहुल कुमार, अर्जुन यादव, पप्पू रॉय एवं साजन राय ने भी संबोधित किया.वक्ताओं ने होल्डिंग टैक्स एवं टोल टैक्स वापस लेने, राशन से वंचित लोगों का नाम जोड़ने, अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कार्रवाई और विभिन्न आपराधिक मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की.

 

कार्यक्रम के अंत में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी बीडीओ को सौंपा और अविलंब कार्रवाई की मांग की.सभा के समापन पर नेताओं ने घोषणा की कि जनहित के मुद्दों पर 28 जुलाई को विद्यापतिनगर प्रखंड मुख्यालय पर भी आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन किया जाएगा.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!