Muzaffarpur

पूजा के दौरान पीपल की डाल गिरा,दो बच्चों की मौत, आठ लोग घायल

मुजफ्फरपुर। अहियापुर थाना क्षेत्र के मिठानसराय माधोपुर गांव स्थित ब्रह्मस्थान के पास पूजा के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हो गया. पूजा में शामिल श्रद्धालुओं के ऊपर अचानक पीपल के पेड़ की भारी डाल टूटकर गिर गई. हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

घटना के बाद पूजा स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गूंज उठा.मृतकों की पहचान मिठानसराय निवासी किशोर शाह के 12 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार तथा दिलीप साह की 8 वर्षीय पुत्री अनन्या कुमारी के रूप में हुई है. दोनों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.हादसे में राजा प्रताप सिंह (52), हेमंत झा (50), जंगबहादुर सिंह (70), संस्कार कुमार (7), अभिषेक कुमार (7), काजल कुमारी (9), ज्योति कुमारी (10) तथा अंशु कुमारी (7) गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से निजी एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

 

 

स्थानीय के अनुसार, ब्रह्मस्थान पर पूजा-अर्चना चल रही थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. इसी दौरान अचानक पीपल के पेड़ की एक विशाल डाल टूटकर श्रद्धालुओं के ऊपर आ गिरी. किसी को संभलने का मौका नहीं मिला और कई लोग उसकी चपेट में आ गए.घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली. हादसे के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है.मृत बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि ग्रामीण भी इस दर्दनाक घटना से स्तब्ध हैं. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!