Muzaffarpur

शादी के 4 महीने बाद पति-पत्नी का शव मिला:भाई बोला- भाभी ने खुदकुशी की

मुजफ्फरपुर में रात पति और पत्नी का फंदे से झूलता शव मिला। दोनों का शव अलग-अलग कमरों से बरामद किया गया। चार महीने पहले दोनों की शादी हुई थी।घटना मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार गांव की है। मृतकों की पहचान सिवाईपट्टी थाना के हरसेर निवासी विजय कुमार (21) और पत्नी अंजलि कुमारी(18) के तौर पर हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए एसकेएमसीएच भेजा गया है। एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए हैं।विजय के भाई का कहना है कि उसकी भाभी ने खुदकुशी की, जिसके बाद उसके परिवार वालों ने मेरे भाई की हत्या की, फिर उसे फंदे से लटका दिया।

 

नरियार निवासी अनिल सहनी ने अपनी बेटी अंजलि कुमारी(18) की शादी सिवाईपट्टी थाना के हरसेर में विद्यानंद सहनी के पुत्र विजय कुमार(21) के साथ की थी।इसी साल 13 मार्च को शादी हुई थी। विवाहिता शादी के बाद पहली बार 10 दिन पहले अपने मायके आई थी। पति भी ससुराल आता-जाता रहता था।अंजलि 15 दिनों से अपने मायके में थी। उसकी विदाई की तैयारी की जा रही थी। इसी वजह से माता-पिता बाजार गए थे। घर पर केवल पति-पत्नी थे। परिजन जब बाजार से लौटे तो दोनों का घर में शव मिला।

 

भाई बोला- भाभी ने खुदकुशी की, मेरे भाई की हत्या हुई

 

मृतक के छोटे भाई अजय ने आरोप लगाते हुए कहा, लड़की ने खुदकुशी की है। मेरा भाई जब भागने लगा तो उसे मौत के घाट उतार दिया।लड़की मेरे घर भी लड़ाई करती थी, एक बार फांसी लगाने की कोशिश की थी। घर में छोटी से बात पर झगड़ा करने लगती थी। लड़की के घरवाले सब फरार हैं।

 

मृतक के भाई बैजू कुमार ने कहा, मेरे छोटे भाई और उसकी पत्नी की मौत हुई है। मेरे रिश्तेदार के पास कल शाम में शादी कराने वाले अगुवा ने फोन किया था। बताया कि दोनों ने फांसी लगा ली है।मेरा भाई ससुराल गया था। उसको मैंने फोन कर आने के लिए कहा था, लेकिन वो नहीं आया। मेरे भाई की हत्या हुई है।10 दिन पहले उसकी पत्नी मायके गई थी। बीच-बीच में मेरा भाई आता जाता था। अभी तीन दिन पहले वो ससुराल गया था।दोनों पति-पत्नी के बीच वहां झगड़ा हुआ था। उसकी सास बोल रही थी कि उसको मारेंगे। वो मायके जाने के लिए झगड़ा करती थी।

 

मायके जाने के लिए लड़ती थी अंजलि

 

भाई अजय ने बताया, विजय मुंबई में काम करता था। शादी के बाद अपनी पत्नी अंजलि को लेकर मुंबई गया था। एक महीना वहां रहने के बाद के बाद 30 जून को मुजफ्फरपुर आया था।अंजलि बार-बार मायके जाने के लिए झगड़ा करती थी। करीब 10 दिन पहले अकेले मायके गई थी। दूसरे दिन विजय भी वहां पहुंचा। फिर वो घर आ गया था, तीन दिन पहले फिर गया था। इसी दौरान वहां भी झगड़ा हुआ था।

 

पुलिस सुसाइड का मामला मान रही

 

इस मामले में एसडीपीओ पश्चिमी वन सुचित्रा कुमारी ने बताया कि मोतीपुर के नारियार गांव में पति-पत्नी की संदिग्ध मौत की सूचना मिली है।पहली नजर में मामला सुसाइड का लग रहा है। मौके पर एफएसएल की टीम साक्ष्य जुटाने के लिए पहुंची है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए SKMCH भेज दिया गया है। आगे जांच की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!