Samastipur

समस्तीपुर एनएच-28 के पास गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार की मौत:दोस्त घायल

समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। यह हादसा गंगापुर एनएच-28 के पास हुआ, जब एक चारपहिया गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतक की पहचान बाजोपुर वार्ड संख्या-3 निवासी हरिलाल पासवान के 30 साल के बेटे रोशन कुमार के रूप में हुई है। घायल युवक गंगापुर वार्ड संख्या-2 निवासी शिवनाथ राय के 32 वर्षीय बेटा विकेश कुमार हैं, जिनका इलाज जारी है।

 

मृतक रोशन कुमार चार बच्चों के पिता थे

 

परिजनों के अनुसार, रोशन कुमार अपने दोस्त विकेश कुमार के साथ बाइक से किसी काम से निकले थे। इसी दौरान गंगापुर एनएच-28 के पास तेज रफ्तार चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने रोशन कुमार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

 

 

पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे परिजन।

मृतक के पिता हरिलाल पासवान ने बताया कि रोशन कुमार चार बच्चों के पिता थे, जिनमें तीन बेटियां और एक बेटा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बेटे के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलने पर वे सदर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

रोशन कुमार की मौत के बाद परिवार में शोक का माहौल है। उनकी पत्नी और बच्चे गहरे सदमे में हैं। गांव में भी इस घटना के बाद गम का माहौल है।सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में तैनात डॉक्टर दशरथ कुमार सिंह ने घटना की सूचना मुसरीघरारी थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

 

मुसरीघरारी थानाध्यक्ष ने बताया कि इलाज के दौरान एक युवक की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को सदर अस्पताल भेजा गया था। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मृतक के परिजनों की ओर से लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!