Dalsinghsarai

दलसिंहसराय में कला भवन एवं धर्मशाला निर्माण की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम, मिली स्वीकृति

दलसिंहसराय,शहर के श्री राम जानकी हीरालाल साह धर्मशाला न्यास बोर्ड एवं विजुअल आर्ट फाउंडेशन कला केंद्र,भगवानपुर चकशेखू में प्रस्तावित कला भवन एवं धर्मशाला निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हुई है.कुछ दिन पूर्व विजुअल आर्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित सात दिवसीय निःशुल्क समर आर्ट कैंप के समापन समारोह में गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए ₹5 करोड़ की सहायता उपलब्ध कराने की घोषणा की थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसी घोषणा को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से मंत्री के प्रतिनिधि समस्तीपुर भाजपा दक्षिणी के जिलाध्यक्ष शशिधर झा तथा आप्त निजी सचिव शिव कुमार ने श्री राम जानकी हीरालाल साह धर्मशाला न्यास बोर्ड एवं विजुअल आर्ट फाउंडेशन के पदाधिकारियों के साथ एक बैठक की.बैठक में कला भवन एवं धर्मशाला निर्माण की विस्तृत कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई.परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए एवीयन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड का स्वीकृति आवेदन संस्था को सौंपा गया.साथ ही निर्माण कार्य के लिए प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर चिन्हित किया गया,

 

 

ताकि आगामी प्रक्रियाओं को शीघ्र गति प्रदान की जा सके.बैठक में न्याय बोर्ड के अध्यक्ष मनोज कुमार सोनी,सचिव चंदन प्रसाद,कोषाध्यक्ष संजय सोनी,सलाहकार मुकेश ठाकुर, सदस्य अमित मालाकार,विजुअल आर्ट फाउंडेशन के मो.सुलेमान,डॉ संजीव प्रकाश,उत्सव जयसवाल,हेमंत आनंद, संतोष कुमार,सज्जन कुमार,मोती कुमार,चंदन चौधरी,शैलेश कुमार आदि उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!