Samastipur

समस्तीपुर जंक्शन से बच्चे की चोरी:दरभंगा जाने के लिए ट्रेन पकड़ने आई थी महिला

समस्तीपुर जंक्शन से 3 साल के एक मासूम की चोरी हो गई है। इस मामले में उजियारपुर के मालती गांव की रहने वाली कंचन देवी ने जीआरपी में आवेदन दिया है। आवेदन मिलने के साथ ही पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।रेलवे के सीसीटीवी में एक पतला दुबला युवक बच्चे को लाल गमछे से ढक कर स्टेशन से बाहर निकलता हुआ दिख रहा है। अब इस मामले में जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बच्चे के साथ अकेली थी महिला

 

घटना के संबंध में उजियारपुर थाना क्षेत्र के मामली गांव की रहने वाली संगम धामी की पत्नी कंचन देवी ने बताया कि वह मंगलवार को दरभंगा जाने के लिए समस्तीपुर जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने के लिए पहुंची थी। उसका मायका दरभंगा में है और उसके चाचा के बेटी की शादी थी । शादी में शामिल होने के लिए उसे दरभंगा जाना था। वह बच्चे के साथ अकेले ही पहुंची थी।

 

प्लेटफार्म नंबर एक पर वह ट्रेन का इंतजार कर रही थी। महिला का बच्चा केतन कुमार जो 3 साल का है, बगल में खेल रहा था । अचानक इसे नींद लग गई। नींद खुली तो इसका बच्चा गायब था। घ

 

टना के तुरंत बाद वह जीआरपी थाने पर भी गई, लेकिन इसकी प्राथमिकी नहीं ली गई। बाद में महिला ने वापस घर जाकर परिवार के लोगों को पूरे मामले की जानकारी दी। बुधवार को फिर से सभी समस्तीपुर जंक्शन पहुंचे, तो आरपीएफ और जीआरपी के पदाधिकारी की ओर से सीसीटीवी फुटेज को खंगाला गया । जिसमें एक पतला दुबला युवक इसके बेटे को लाल रंग के गमछा से ढककर स्टेशन से बाहर जाता हुआ दिख रहा है। इसके बाद इस मामले में गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

 

14 जून को भी हुई थी 8 महीने के बच्चे की चोरी

 

यहां बता दें कि पिछले 14 जून की सुबह करीब 6:30 बजे समस्तीपुर के खजूरी गांव के रंजीत राय अपनी पत्नी गुड़िया देवी और दो बच्चों के साथ हैदराबाद जाने के लिए समस्तीपुर जंक्शन पर पहुंचे थे। जहां सभी पूछताछ काउंटर के पास चादर पर बैठ गए थे। इसी दौरान एक युवक और युवती उसके पास आकर बैठे और इससे बातचीत कर संपर्क बढ़ने लगे।

 

इसी दौरान किसी रंजीत जंक्शन से बाहर गया, तो बच्चा चोर ने रंजीत की पत्नी को उसे खोज कर लाने की बात कही। वह जैसे ही अपने पति को खोजने के लिए बाहर निकली, उसका बच्चा गायब कर दिया गया। बाद में उस बच्चे को पश्चिम चंपारण से पुलिस ने बरामद किया।बच्चे को तीन जगह पर बेचा गया था आखरी बार बच्चा को खरीदने वाली महिला सीवान की रहने वाली थी, जिसे बच्चा खरीदने के आवाज में 380 हजार रुपए दिए थे, क्योंकि उसे कोई संतान नहीं था और वह अपने बुढ़ापे का सहारा खोज रही थी।

 

जीआरपी थाना अध्यक्ष कर इंस्पेक्टर बीरबल कुमार ने कहा है कि महिला ने बच्चा गायब होने का आवेदन दिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर बच्चे की बारामती को लेकर प्रयास शुरू कर दिया गया है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!