Patna

डीजीपी के आदेश पर डीआईजी ने जमीनी विवाद मामले का किया जांच,सरगर्मी तेज 

मोतिहारी।बिहार के डीजीपी के निर्देश पर चम्पारण रेंज के डीआईजी हरि किशोर राय सोमवार की संध्या मधुबन थाना क्षेत्र स्थित विशुनपुर तारा ब्लाक रोड में पहुंचकर जमीनी विवाद से जुड़े मामले की जांच की.उन्होंने घटनास्थल एवं विवादित भूमि का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों का बयान दर्ज कर मामले की जानकारी ली.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पुलिस के अनुसार, मधुबन थाना कांड संख्या 138/26 में वादी सुरेश प्रसाद ने 5 अप्रैल 2026 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

 

 

आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी मां से 1 बीघा 9 कट्ठा 4 धूर जमीन की रजिस्ट्री कराई थी. इसी भूमि में से उनकी दो बहनों द्वारा करीब 5 कट्ठा जमीन की बिक्री कर दी गई. मामले में सुरेश प्रसाद ने अपने भाई हरिकिशोर प्रसाद, दो बहनों, जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले लोगों तथा गवाहों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.वहीं,आरोपित पक्ष के हरिकिशोर प्रसाद ने एसपी, डीआईजी एवं डीजीपी को आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनके भाई ने उनकी मां से गलत तरीके से जमीन की रजिस्ट्री कराई है. इसी आवेदन के आलोक में डीजीपी के निर्देश पर डीआईजी ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच की.

 

 

 

डीआईजी हरि किशोर राय ने बताया कि जांच के दौरान स्थानीय लोगों का बयान दर्ज किया गया है तथा आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है. साथ ही मामले के अनुसंधानकर्ता को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट एवं उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

जांच के दौरान पकड़ीदयाल डीएसपी कुमार चंदन, सर्किल इंस्पेक्टर अशोक कुमार प्रसाद, मधुबन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पांडेय, अनुसंधानकर्ता दिनेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!