Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:केवटा में संदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव,दोस्त के साथ घर से निकला था

दलसिंहसराय,थाना क्षेत्र के केवटा पंचायत के पीपरपाती गांव के पास सड़क किनारे देर रात्रि एक व्यक्ति का शव संदिग्ध स्थिति में मिला.सूचना मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई.पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

मृतक की पहचान विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के हरपुर बोचहा गांव निवासी स्वर्गीय रामचंद्र सिंह के पुत्र राजेश कुमार सिंह(41) के रूप में हुई है.स्वजनों ने बताया कि राजेश भूटान में एक निजी कंपनी में नौकरी करते थे और करीब डेढ़ महीने पहले ही छुट्टी पर घर आए थे.उनके परिवार में पत्नी और तीन बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और दो बेटियां शामिल हैं.
मृतक के परिजन प्रशांत कुमार ने बताया कि बीते सोमवार शाम राजेश अपने गांव के दोस्त के साथ बाइक से दलसिंहसराय के लिए निकले थे.

 

देर रात परिजनों को सूचना मिली कि राजेश दलसिंहसराय – विद्यापति नगर सड़क मार्ग पीपरपाती के पास सड़क किनारे गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़े हैं.परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें दलसिंहसराय अनुमंडलीय अस्पताल ले गए,जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.जिसके बाद शव को स्वजनों अपने घर ले गए.परिजनों का कहना है कि राजेश की मौत सामान्य नहीं बल्कि हत्या है.

उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है.वही पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची.शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.आसपास के लोगो ने एक्सीडेंट बताया है. परन्तु मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं.पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा.आवेदन मिलने पर आगे कि करवाई कि जाएगी.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!