Muzaffarpur

सीएचसी का एसडीओ ने किया जांच,जेई वार्ड में नही मिला ऑक्सीजन,एक्सरे मशीन,लैब मशीन खराब में मिला गंदगी

मुजफ्फरपुर।पताही प्रखंड के सीएचसी में रविवार को इलाज के दौरान बैजू राउत को समय से ऑक्सीजन स्पोट नही मिलने से मौत मामले को लेकर पकड़ीदयाल एसडीओ मंगला कुमारी ने प्रखंड के पदाधिकारियों के साथ सीएचसी का जांच किया .

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

एसडीओ के जांच में सीएचसी प्रभारी शंकर बैठा एवं मैनेजर राजकुमार अनुपस्थित पाए गए . साथ ही ऑपरेशन थ्रियेटर में गंदगी , जेई वलर्ड में ऑक्सीजन वेवस्था नही मिला,पाइप लाइन से ऑक्सीजन आपूर्ति योजना अधूरा मिला, लैब में मशीन खराब मिला ,एक्सरे मशीन बंद मिला सहित कई कमियां मिला .

 

 

सीएससी के जांच के बाद एसडीओ ने रविवार को सोएचसी में इलाज के दौरान मृतक बैजू राउत के परिजनों से जानकारी लिया . परिजनों ने एसडीओ को बताया कि जब उन्हें अस्पताल इलाज के लिये लाया गया तो मुख्य प्रवेश द्वार बंद था . आवाज लगाने के बाद गेट खुला चिकित्सक उमेश प्रसाद ने जांच के बाद मरीज को जेई वार्ड में भेजा जो बंद था . चाबी आने में समय लग गया बाद में खुला जहां ऑक्सीजन नही था. समय से ऑक्सीजन नही मिलने से उनका मौत हो गया . एसडीओ मंगला कुमारी ने बताया कि सीएचसी का जांच किया गया है .

 

 

सीएचसी प्रभारी एवं मैनेजर अनुपस्थित थे . ऑक्सीजन की बेवस्था नही था . ऑपरेशन थ्रियेटर में गंदगी थे , एक्सरे मशीन , लैब मशीन खराब था . जांच रिपोर्ट डीएम साहब को भेजा जाएगा . मौके पर बीडीओ उदय कुमार , सीओ नितेश कुमार सेठ , आरओ अनिल कुमार , मुखिया कृष्णमोहन कुमार , एमएलसी प्रतिनिधि अनिल कुमार , विधायक प्रतिनिधि अभय प्रताप सिह उर्फ गुड्डू सिह , डॉ परवेज आलम आदि उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!