Muzaffarpur

नव नियुक्त प्राचार्या व व्याख्याताओं का हुआ स्वागत

मुजफ्फरपुर।सीतामढ़ी. जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), डुमरा में सोमवार को नव नियुक्त प्राचार्या एवं स्थानांतरित होकर आए व्याख्याताओं के सम्मान में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता नव पदस्थापित प्राचार्या डॉ कुमारी नेहा ने की. डॉ कुमारी नेहा इससे पूर्व डायट डुमरा में वरिष्ठ व्याख्याता के पद पर कार्यरत थीं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

 

पदोन्नति के बाद उन्होंने प्राचार्या का पदभार ग्रहण किया है. वहीं पूर्व प्राचार्या कुमारी अर्चना का स्थानांतरण डायट, छतौनी, मोतिहारी हो गया है. समारोह में डायट डुमरा में योगदान देने वाले व्याख्याताओं निर्मल कुमार, राजीव नयन सिंह, डॉ राणा प्रताप, संतोष कुमार एवं हरेंद्र राम का मिथिला संस्कृति के अनुरूप पाग, शॉल एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर स्वागत किया गया. प्राचार्या डॉ कुमारी नेहा ने कहा कि डायट केवल शिक्षक प्रशिक्षण का केंद्र नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, शोध एवं शैक्षिक नेतृत्व का महत्वपूर्ण संस्थान है.

 

 

 

कहा कि सभी नए व्याख्याताओं के अनुभव एवं समर्पण से संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों को नयी दिशा मिलेगी. उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020, निपुण भारत मिशन सहित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए टीम भावना से कार्य करने का आह्वान किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने नव नियुक्त प्राचार्या एवं व्याख्याताओं को शुभकामनाएं दीं. कार्यक्रम में डायट के व्याख्याता डॉ जमाल अहमद, अकील अख्तर, गणेश राम, डॉ मनोज कुमार, नंद किशोर सिंह, संजीव कुमार झा व डॉ कुंदन निशाकर समेत अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!