Samastipur

जीएमआरडी कॉलेज में एबीवीपी का प्रदर्शन:मूलभूत सुविधाओं के लिए सौंपा मांगपत्र

समस्तीपुर।मोहनपुर प्रखंड के जीएमआरडी कॉलेज में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की कॉलेज इकाई ने सोमवार को प्रदर्शन किया। परिषद ने प्राचार्य को सात सूत्री मांगपत्र सौंपा और चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो चरणबद्ध आंदोलन किया जाएगा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मांगपत्र में एबीवीपी ने कॉलेज परिसर, कक्षाओं और शौचालयों की नियमित साफ-सफाई न होने से छात्रों को हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। इसके साथ ही बिजली व्यवस्था में सुधार, सत्र 2025-29 के छात्र-छात्राओं को शीघ्र पहचान पत्र उपलब्ध कराने की मांग की गई।

 

परिषद ने लंबे समय से खराब पड़े दोनों वाटर कूलरों की मरम्मत कर शुद्ध पेयजल की व्यवस्था करने और वाटर कूलर के समीप वॉश बेसिन के निर्माण की भी मांग की। सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने, सुरक्षा गार्डों को निर्धारित वर्दी एवं पहचान पत्र उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।अन्य मांगों में छात्र सेवा काउंटर के बाहर धूप एवं बारिश से बचाव के लिए शेड लगाने अथवा काउंटर को उसके पूर्व स्थान पर स्थानांतरित करने तथा कॉलेज के मुख्य द्वार पर संस्थान का नाम अंकित कराने की बात शामिल है।

 

एबीवीपी की कॉलेज इकाई के कार्यकर्ता आदर्श कुमार ने कहा कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं की गई तो विद्यार्थी परिषद छात्रहित में चरणबद्ध आंदोलन और प्रदर्शन करेगी। इसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!