दलसिंहसराय पंस की सामान्य बैठक में नल-जल की समस्या को जोरदार तरीके से रखा
दलसिंहसराय,प्रखंड परिसर स्थित पंचायत समिति भवन में सोमवार पंस की सामान्य बैठक आयोजित की गई.बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख संजीव कुमार ने किया.बैठक में उप प्रमुख पिंकी देवी, कार्यपालक पदाधिकारी-सह-बीडीओ राजीव कुमार भी मौजूद थे.बैठक में प्रखंड प्रमुख सहित उपस्थित सभी सदस्यों ने संपूर्ण प्रखंड क्षेत्र में नल-जल की समस्या को जोरदार तरीके से रखा एवं इस पर आपत्ति जतायी.सदस्यों का कहना था कि नल-जल की समस्या के कारण ग्रामीणों में भारी आक्रोश है.ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति के लिये नल-जल की समस्या को यथाशीघ्र दूर करने की सभी ने मांग की.
भीषण गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित रहने की समस्या को भी सदस्यों ने सदन में रखा तथा इसके निदान पर बल दिया.वहीं सोलहवें वित्त आयोग के गाइड लाइन के तहत सदस्यों से विकास योजनायें ली गई.
जिनका कार्यान्वयन किया जायेगा.बैठक के दौरान विभागीय पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत रूप से सदस्यों को जानकारी दी.वहीं सदस्यों के सवालों के उत्तर भी दिये.बैठक में अन्य लोगों के अलावे बीपीआरओ अजय कुमार, सीओ मो.जमशेद सहित पंसस एवं मुखिया उपस्थित थे.
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
