Dalsinghsarai

विद्या कुंज दलसिंहसराय के 2 छात्रों ने सीएमए फाउंडेशन परीक्षा में मारी बाजी,संस्थान ने किया सम्मानित

दलसिंहसराय,शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान विद्या कुंज के कॉमर्स संकाय के दो विद्यार्थियों ने इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित जून 2026 सीएमए फाउंडेशन परीक्षा में सफलता प्राप्त कर संस्थान एवं अपने अभिभावकों का नाम गौरवान्वित किया है.गरसिसई निवासी आलोक शर्मा के पुत्र अमन एवं महथी निवासी रंजीत कुमार शर्मा के पुत्र श्रेया की इस सफलता पर संस्थान के निदेशक विद्या सागर यादव ने दोनों विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग, अनुशासित अध्ययन और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन ही सफलता की कुंजी है.

कॉमर्स संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ.आदित्य राज ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए आगामी सीएमए फाउंडेशन की तैयारी के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया.इस अवसर पर शिक्षक राजेश आडवाणी,बी एन पाठक, शिव रौशन,भूषण राय, रोहित कुमार,,सगुन कुमार एवं कुंदन कुमार सहित अन्य शिक्षकों ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं.

विद्या कुंज के इस शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में उत्साह का माहौल है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!