पिटाई से बेहोश युवक की इलाज के क्रम में मौत, सड़क जाम
समस्तीपुर।ताजपुर.बंगरा थाना क्षेत्र के बंगरा पंचायत के वार्ड 2 में तीन दिन पूर्व सड़क किनारे बेहोशी की हालत में गंभीर रूप से जख्मी युवक की पटना के एक अस्पताल में इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौप दिया गया। मृतक युवक की पहचान बंगरा पंचायत के वार्ड एक निवासी स्व संजीव कुमार सिंह के पुत्र सानू कुमार उर्फ सोनू (20)के रूप में की गई। घटना को लेकर मृतक की माँ रंगीला देवी के द्वारा घटना लिखित आवेदन दो दिन पूर्व सात जुलाई को बंगरा थाना में देकर वैनी थाना क्षेत्र के कुबौली गाँव के एक ही परिवार के चार लोगों व अज्ञात को आरोपित किया गया। जिसमें बताया गया कि 5 जुलाई की शाम सानू स्कूटी से बंगरा हाट पर सब्जी लाने गया था। वह देर तक नहीं लौटा। इसी बीच ग्रामीणों ने आकर बताया कि सानू वायरलेस चौक से कुबौली राम जानेवाली सड़क में सड़क किनारे गंभीर अवस्था में पड़ा है। घर के लोग व परिजन जब वहां पहुंचे तो वह बुरी तरह लहूलुहान हालत में बेहोश पड़ा था। सड़क के दूसरे किनारे पर स्कूटी खड़ी थी।
उसे आनन फानन में ताजपुर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहाँ से पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आवेदन में यह भी बताया गया सानू वैनी थाना क्षेत्र के किसी लड़की से मोबाइल पर बात करता था। इसी बात को लेकर आरोपित लोगों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट अधमरा कर दिया।
गुरुवार की शाम मृतक का शव गांव में आते ही आक्रोशित परिजनों व ग्रामीणों ने शव के साथ एनएच 28 वायरलेस चौक को जाम कर दिया। जाम के कारण एन एच 28 के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गया।ग्रामीण आरोपित की गिरफ्तारी एवं मुआवजा की मांग कर रहे थे। साथ ही जिला से डीएम, एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े थे।समझाने के बाद सड़क जाम समाप्त हुआ।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
