समस्तीपुर:कौवा चौक पर दिनदहाड़े एक लाख की लूट,अपाचे से बाइक सवार बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
समस्तीपुर।मोरवा हलई थाना क्षेत्र के कौवा चौक पर अपाचे सवार बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। बदमाशों ने दिनदहाड़े एक लाख लूटकर खुलेआम पुलिस को चुनौती दी है।
भीड़ भाड़ वाले इलाके मैं हुए इस घटना के बाद लोग पुलिस से कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना के बारे में बताया जाता है कि बुधवार को धर्मपुर बांदे पंचायत के सुरेंद्र सिंह उर्फ गनौर सिंह कौवा स्थित बैंक आफ इंडिया की शाखा से घर की ढलाई के लिये एक लाख रुपए निकाल कर एक दुकान पर खरीददारी करने के लिए रुके थे। इसी क्रम में अचानक आ धमके बदमाशों ने रूपयों से भरा झोला झपट्टा मार कर फरार हो गया।
लोगों के द्वारा उसका पीछा किया गया लेकिन वह चकलालशाही की तरफ मुख्य सड़क से फरार हो गया।पीड़ित ने बताया की उजले रंग की अपाचे दो युवक सवार थे। एक लाल रंग का शर्ट पहने हुए था ।सूचना पाकर डायल 112 की टीम भी पहुंची। हलई थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर बैंक एवं कौवा चौक के विभिन्न जगहों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की तलाश कर मामले को सुलझाने की कवायद शुरू कर दी है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
