Samastipur

समस्तीपुर में 12 जुलाई को मद्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा:17 केंद्रों होगा एग्जाम

समस्तीपुर.बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की ओर से आयोजित अवर निरीक्षक (मद्य निषेध) प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई को समस्तीपुर में होगी। परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। बुधवार को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा और पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में तैयारियों की समीक्षा बैठक हुई।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रारंभिक लिखित परीक्षा 12 जुलाई को एक ही पाली में होगी। समस्तीपुर जिला मुख्यालय में कुल 17 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

 

जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने निर्देश दिए कि परीक्षा आयोग के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराई जाए। उन्होंने सभी दंडाधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही, परीक्षा अवधि के दौरान प्रत्येक केंद्र पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या कदाचार की संभावना न रहे।

 

लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

 

डीएम ने परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगने देने, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक और कदाचार फैलाने वाले तत्वों पर विशेष नजर रखने का भी निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।

 

 

बैठक में शामिल अधिकारी।

पुलिस अधीक्षक अरविंद प्रताप सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों को परीक्षा की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास नियमित गश्ती की जाए और किसी भी प्रकार की अफवाह, संदिग्ध गतिविधि या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी पुलिस पदाधिकारियों को सतर्क एवं सक्रिय रहने का निर्देश दिया।

 

समीक्षा बैठक में अभ्यर्थियों के परीक्षा केंद्रों पर सुगम प्रवेश, यातायात व्यवस्था, संचार व्यवस्था, निर्बाध विद्युत आपूर्ति और अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!